फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैथल में देर रात बदला मौसम, तेज तूफान और बारिश से जनजीवन प्रभावित

कैथल। शनिवार देर रात कैथल में अचानक मौसम ने करवट बदल ली। रात करीब 7 बजकर 50 मिनट पर तेज तूफान आने से शहर और आसपास के क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित हो गया। आसमान में काले बादल छा गए और बिजली की तेज गड़गड़ाहट के साथ आकाशीय बिजली चमकने लगी। इसके कुछ ही देर बाद बारिश शुरू हो गई। तेज हवाओं और बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन किसानों की चिंता बढ़ गई। तूफान के कारण शहर में कई जगह बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। अचानक बिजली गुल होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, तेज हवाओं के चलते कई स्थानों पर सड़कों पर पेड़ गिरने की सूचना मिली, जिससे आवागमन प्रभावित होने की आशंका बनी रही। मौसम में आए इस अचानक बदलाव से शहर में हलचल मच गई। देर रात तक आसमान में बादल छाए रहे और बारिश का दौर जारी रहा। बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता, धान की फसल को नुकसान का डर अचानक हुई बारिश और तेज तूफान ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। धान की कटाई और मंडियों में खुले में रखी फसल पर मौसम की मार पड़ने का खतरा पैदा हो गया है। बारिश के कारण मंडियों में पड़ी धान की फसल भीगने से उसकी गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका है। वहीं, खेतों में पककर तैयार खड़ी धान की फसल तेज हवाओं के कारण जमीन पर बिछ गई, जिससे किसानों को नुकसान होने का डर सता रहा है। मौसम के इस बदले मिजाज से किसानों के चेहरे पर मायूसी छा गई है। किसानों का कहना है कि फसल तैयार होने के समय बारिश और तेज हवाएं उनकी महीनों की मेहनत पर पानी फेर सकती हैं। मंडियों में खुले में रखी धान की फसल को सुरक्षित रखना भी चुनौती बन गया है। कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक रमेश चंद्र के अनुसार, मौसम में आए बदलाव के मद्देनजर किसानों को फसल की सुरक्षा और खेतों में जल निकासी पर विशेष ध्यान देना चाहिए। बारिश से प्रभावित फसल का आकलन मौसम सामान्य होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें