फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैथल: 21 किलो गांजा फूल-पत्ती और 1.167 किलो अफीम बरामद, बाइक बंद होने पर पकड़ा गया आरोपी

कैथल। सीआईए-1 कैथल व एंटी एक्सटॉर्शन सैल कैथल द्वारा नशा तस्करी के अलग-अलग 2 मामलों में 2 आरोपियों को काबू कर लिया गया। जिनके कब्जे से 21 किलो गांजा फूल पत्ती व 1 किलो 167 ग्राम अफीम बरामद हुआ है। पुलिस प्रवक्ता प्रवरन ने बताया कि पहले मामले में सीआईए-1 कैथल के एएसआई गुरदान सिंह की टीम अपराधों व नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिए गांव बरटा बस अड्डा के पास मौजूद थी। सूचना प्राप्त हुई कि गांव रेवर जिला जींद निवासी टींकू गांजा फूल पत्ती बेचने का काम करता है तथा मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव गलौली की तरफ से गांजा फूल पत्ती लेकर गांव बरटा की तरफ आने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा गांव बरटा से गांव गलौली जाने वाली सड़क पर नाकाबंदी करके वाहनों की निगरानी शुरू कर दी गई। कुछ समय बाद गांव गलौली की तरफ से एक मोटरसाइकिल आती दिखाई दी, जिसे पुलिस टीम द्वारा रुकने का इशारा किया गया। मोटरसाइकिल चालक पुलिस को देखकर वापस मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन मोटरसाइकिल बंद हो जाने के कारण पुलिस टीम द्वारा उसे काबू कर लिया गया। पूछताछ के दौरान संदिग्ध की पहचान गांव रेवर जिला जींद निवासी टींकू के रूप में हुई। पुलिस सूचना उपरांत मौके पर पहुंचे डीएसपी मुख्यालय कैथल बीर भान के समक्ष नियमानुसार ली गई तलाशी दौरान आरोपी के कब्जे में प्लास्टिक कट्टे से 21 किलो गांजा फूल पत्ती बरामद हुई। यह मामला कमर्शियल क्वाटिंटी का है। थाना सदर में मामला दर्ज करके मौके पर पहुंचे एसआई जयभगवान द्वारा आरोपी को काबू कर लिया गया। व्यापक पूछताछ के लिए आरोपी का न्यायालय से पुलिस रिमांड हासिल किया गया। --------- थैले से 1 किलो 167 ग्राम अफीम बरामद दूसरे मामले में एंटी एक्सटॉर्शन सैल कैथल प्रभारी एएसआई तरसेम की टीम अपराध एवं नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिए शहर कैथल से गश्त करते हुए गांव क्योड़क में जसवंती रोड के पास मौजूद थी। सूचना प्राप्त हुई कि गांव नौच निवासी एक व्यक्ति नहर पुल के पास अफीम लेकर किसी के इंतजार में खड़ा है। पुलिस टीम द्वारा रेडिंग पार्टी गठित करके गांव नौच नहर पुल के पास पहुंचकर देखा कि सूचना के अनुसार हुलिया व कपड़े पहने एक व्यक्ति नहर पुल के पास खड़ा दिखाई दिया।। जो पुलिस की गाड़ी को देखकर नहर के साथ लगती पटरी की ओर जाने लगा। जिसे पुलिस टीम द्वारा काबू कर लिया गया। पूछताछ के दौरान संदिग्ध की पहचान नौच निवासी प्रवीण के रूप में हुई। पुलिस सूचना उपरांत मौके पर पहुंचे डीएसपी मुख्यालय कैथल बीर भान के समक्ष आरोपी की नियमानुसार तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे में थैले से 1 किलो 167 ग्राम अफीम बरामद हुई। जिस बारे थाना सदर में मामला दर्ज करके मौके पर पहुंचे एसआई जसबीर सिंह द्वारा आरोपी को काबू कर लिया गया। आरोपी को अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें