फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद में महिला आयोग उपाध्यक्ष का निरीक्षण, अस्पताल की गंदगी पर जताई नाराजगी

जींद। हरियाणा राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष मीना परमार ने शुक्रवार को जींद में महिला थाना, नागरिक अस्पताल और वन स्टॉप सेंटर (सखी सेंटर) का निरीक्षण कर महिलाओं को उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं की जमीनी हकीकत परखी। नागरिक अस्पताल के शौचालयों में गंदगी मिलने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। वहीं सखी सेंटर की रसोई में लाइट और सिलिंडर की व्यवस्था नहीं होने तथा शौचालय में सफाई व्यवस्था खराब मिलने पर अधिकारियों से जवाब तलब किया। उपाध्यक्ष ने कहा कि नागरिक अस्पताल के भवन में चल रहे सखी सेंटर को अपने खुद के भवन में शिफ्ट क्यों नहीं किया जा रहा, इस पर जवाब मिला कि उनके पास अभी भवन नहीं है। नागरिक अस्पताल के गायनी वार्ड में जाकर दाखिल व उपचार के लिए आई महिलाओं से जानकारी ली कि उपचार ठीक हो रहा है या नहीं। लगभग 20 महिलाओं से एक एक करके जानकारी हासिल की। इसके बाद उन्होंने महिला थाना में लंबित और निस्तारित शिकायतों का रिकॉर्ड खंगाला। खास बात यह रही कि उन्होंने अधिकारियों की रिपोर्ट पर ही भरोसा करने के बजाय कई शिकायतकर्ता महिलाओं के मोबाइल नंबर पर खुद फोन किया और पूछा कि उनकी शिकायत पर पुलिस ने क्या कार्रवाई की, उन्हें सहायता मिली या नहीं और वे कार्रवाई से संतुष्ट हैं या नहीं। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि महिला संबंधी शिकायतों को लंबित रखने के बजाय प्राथमिकता से निपटाया जाए और शिकायतकर्ता को कार्रवाई की जानकारी दी जाए। इस अवसर पर आयोग की सदस्य सुमन देवी, डीएसपी संदीप कुमार, एसएमओ डॉ. राजेश भोला, डीपीओ सीमा रोहिल्ला, डीसीपीओ सुजाता, सखी सेंटर संचालिका राजवंती मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें