फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद में रक्षाबंधन पर गीता पाठशालाओं में विशेष आध्यात्मिक कार्यक्रम

Naveen Updated Tue, 25 Aug 2026 01:02 PM IST

विवेकानंद नगर के अंतर्गत आने वाली गीता पाठशालाओं के भाई-बहनों के लिए रक्षाबंधन के अवसर पर विशेष आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाई-बहनों ने परमात्म मिलन, आत्मिक स्नेह और पवित्रता की अनुभूति के साथ पर्व मनाया। सर्कल इंचार्ज बीके विजय दीदी ने परमात्मा शिव का विशेष पत्र पढ़कर सुनाया और रक्षाबंधन के आध्यात्मिक महत्व के बारे में बताओ। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल कलाई पर राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि आत्मा को विकारों से मुक्त कर पवित्रता के बंधन में बांधने तथा परमात्मा से सच्चा संबंध जोड़ने का संदेश देता है। बीके कोमल बहन ने भी रक्षाबंधन के आध्यात्मिक रहस्यों को विस्तार से समझाते हुए श्रेष्ठ संकल्प, पवित्रता और आत्मिक मर्यादाओं को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में बीके आरती बहन ने गीतों के माध्यम से भाई-बहनों को शारीरिक एक्सरसाइज करवाई। मधुर गीतों के साथ सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इससे वातावरण उमंग और ऊर्जा से भर गया। अंत में सभी ने विकारों से मुक्त होकर परमात्मा के बताए श्रेष्ठ मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें