फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: दोपहर बाद हुई हल्की बारिश, गर्मी से मिली राहत

सुधीर शर्मा Updated Wed, 02 Sep 2026 10:12 PM IST

जींद। जिले में बुधवार को दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली। आसमान में बादल छाने के बाद शहर में हल्की बारिश हुई। इससे गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिली। बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। बुधवार सुबह से ही मौसम में बदलाव के संकेत दिखाई देने लगे थे। दोपहर तक धूप और उमस का असर रहा, लेकिन बाद में आसमान में घने बादल छा गए। कुछ देर बाद हल्की बारिश शुरू हो गई। हालांकि बारिश ज्यादा तेज नहीं हुई, लेकिन इससे वातावरण में ठंडक घुल गई। बारिश के चलते जिले के अधिकतम तापमान में करीब पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। तापमान गिरने से दोपहर के समय भी गर्मी का असर कम रहा। वहीं, बारिश के बाद मौसम में नमी बढ़ने से उमस का असर कुछ समय तक बना रहा। हल्की बारिश का भी खरीफ की फसलों को फायदा मिलेगा, क्योंकि कई दिनों से बारिश नहीं होने से ज्वार, बाजरा, ग्वार, धान की फसल सूखने की कगार पर पहुंच गई थी। जिले में अगले तीन-चार दिन तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहने के साथ कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। --डॉ. राजेश, मौसम वैज्ञानिक, पांडू-पिंडारा जींद

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें