फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: देवरड़ में जहरीले कीट के काटने से 11 वर्षीय किशोर की मौत, पिता की मौत के बाद अब बुझा घर का इकलौता चिराग

मयूर शर्मा Updated Sun, 23 Aug 2026 05:28 PM IST

जुलाना: क्षेत्र के देवरड़ गांव में शनिवार को मां के साथ खेत में पशुओं के लिए चारा लेने गए 11 वर्षीय किशोर सागर की जहरीले कीट के काटने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया। सागर परिवार का इकलौता बेटा था। करीब दो वर्ष पहले उसके पिता की भी मौत हो चुकी थी। पिता की मौत के बाद सागर ही परिवार का सहारा और घर का इकलौता चिराग था। जानकारी के अनुसार देवरड़ गांव निवासी सागर शनिवार सुबह अपनी मां के साथ खेत में पशुओं के लिए चारा लेने गया था। इसी दौरान खेत में किसी जहरीले कीट ने उसे काट लिया। उस समय सागर ने ज्यादा परेशानी नहीं बताई और परिवार के लोग उसे घर ले आए। रात के समय अचानक उसके शरीर में तेज दर्द होने लगा और तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे उपचार के लिए रोहतक पीजीआई लेकर पहुंचे। पीजीआई में चिकित्सकों ने सागर को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को गांव लेकर पहुंचे। सागर की मौत की खबर मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने बताया कि करीब दो साल पहले सागर के पिता की मौत हो गई थी। इसके बाद मां अपने बेटे का पालन-पोषण कर रही थी। अब परिवार में एक बेटी और मां ही बची हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें