फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सशक्त कौशल को बढ़ावा देना ही रोजगार मेले का उद्देश्य : ओमप्रकाश धनखड़

झज्जर। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान झज्जर एट गुढ़ा और जिला रोजगार विभाग के संयुक्त प्रयास से शुक्रवार को संस्थान के प्रांगण में मेगा जॉब फेयर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। संस्थान के प्राचार्य संदीप अहलावत ने मुख्य अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि "जो सोचेगा, वो करेगा" समय लगता है, बस सीखना चाहिए और दृढ़ संकल्प और सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज के बदलते समय में हर व्यक्ति को हार्ड स्किल और सॉफ्ट स्किल के साथ-साथ मार्केटिंग स्किल भी सीखनी चाहिए ताकि राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ मजबूत हो। प्राचार्य संदीप अहलावत ने कहा कि इस मेगा जॉब फेयर में मौके पर ही 470 से अधिक अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त 356 अभ्यर्थियों का चयन अप्रेंटिस व रोजगार के लिए किया गया। केंद्र और प्रदेश सरकार कौशल विकास को बढ़ावा देने की दिशा में प्रभावी रूप से कार्य कर रही है। सरकार की सोच है कि युवा वर्ग अपनी रूचि अनुरूप प्रशिक्षण लेकर हुनरमंद बनें, इसके लिए सरकार की तरफ से अनेक योजनाएं क्रियान्वित की गई हैं। इस मेगा जॉब फेयर में हीरो मोटोकॉर्प, पैनासोनिक, एचएनजी ग्लास, ट्राइकोलाइट, ल्यूमैक्स, एजटेक, पुखराज हेल्थ केयर, सुब्रोस इत्यादि 34 कंपनियों ने भागीदारी की। जिला परिषद के चेयरमैन कप्तान बिरधाना ने कहा कि औद्योगिक प्रशिक्षण प्राप्त कर युवा स्वयं का रोजगार भी कर सकते हैं। समय-समय पर विभिन्न कंपनियों के तरफ से भी रोजगार के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं, इसलिए युवाओं को प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार के लिए बेहतर अवसर मिलते हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष विकास वाल्मीकि ने कहा कि सशक्त कौशल को बढ़ावा देते हुए युवाओं का भविष्य बनाना ही सरकार का मुख्य उद्देश्य है। युवा वर्ग कंपनियों में रोजगार पाकर अपने ज्ञान को सही दिशा में लेकर जाएं। आज तकनीक हर रोज बदल रही है और युवाओं को अपडेट रहना चाहिए। वरिष्ठ भाजपा नेता संजय कबलाना ने युवाओं का आह्वान किया कि वे कौशल आधारित कोर्सों का प्रशिक्षण लेकर रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम में जिला परिषद के सीईओ मनीष फौगाट, भाजपा नेता मनीष बंसल, जिला रोजगार अधिकारी धर्मेंद्र मलिक, अनिल दलाल उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें