फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़ के बादली में बुपनियां में लगा सेवा सेतु कैंप, लोगों को मिला योजनाओं का लाभ

सेवा संकल्प अभियान के तहत सोमवार को गांव बुपनियां में सेवा सेतु कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में जिला उपायुक्त वर्षा खांगवाल के निर्देशानुसार सभी विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर आमजन को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और मौके पर ही लाभ प्रदान किया गया। कैंप में बीडीपीओ सुमित बेनीवाल मुख्य रूप से मौजूद रहे। इस अवसर पर गांव के सरपंच आजाद, अनिल सहित अन्य गणमान्य लोग, आंगनवाड़ी वर्कर्स व विभिन्न विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे। बीडीपीओ सुमित बेनीवाल ने बताया कि उपायुक्त वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन में जिलेभर में शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में ये कैंप लगाए जा रहे हैं, ताकि लोगों को योजनाओं का लाभ उनके घर-द्वार पर ही मिल सके। कैंप में परिवार पहचान पत्र, पेंशन, आयुष्मान कार्ड सहित अन्य योजनाओं से संबंधित समस्याओं का समाधान किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें