डीसी झज्जर स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने कहा कि जिला में एलपीजी, डीजल , पेट्रोल की आपूर्ति सामान्य रूप से हो रही है। किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। अफवाह फैलाने वालों, जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों पर प्रशासन पूरी सख्ती से कार्रवाई करेगा। प्रवासी श्रमिकों से भी अपील है कि आप पलायन न करें। एलपीजी मिलने में या कार्य स्थल पर कोई परेशानी होने पर प्रशासन को बताएं। प्रशासन आपके साथ है। उन्होंने कहा कि किसी भी जिलावासी या प्रवासी को एलपीजी या अन्य पेट्रो प्रोडक्ट मिलने में कोई परेशानी होने पर तत्काल जिला कंट्रोल रूम के टेलीफोन नंबर 01251-252516 पर कॉल करें। यह टेलीफोन सेवा सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक सभी सातों दिन उपलब्ध है।