बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ बार एसोसिएशन के चुनाव में विक्रम छिल्लर ने प्रधान पद पर शानदार जीत दर्ज की। उन्होंने 12 से अधिक बार प्रधान रह चुके विजेंद्र राठी को 30 वोटों से हराया। विक्रम छिल्लर को 378 वोट मिले, जबकि विजेंद्र राठी के पक्ष में 348 वोट पड़े। सचिव पद पर तरुण राठी ने जीत हासिल की। उन्होंने ललित कुमार को 49 वोटों के अंतर से पराजित किया। विक्रम छिल्लर की जीत को खास माना जा रहा है। लगातार तीन बार चुनाव हारने के बाद पिछले वर्ष एसोसिएशन से डिबार किए जाने के कारण वह चुनाव नहीं लड़ सके थे। इसके बाद इस बार उन्होंने दोबारा चुनाव मैदान में उतरकर प्रधान पद पर जीत दर्ज की। परिणाम घोषित होते ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और अधिवक्ताओं ने उन्हें जीत की बधाई दी।