फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी वर्कर, मिड-डे-मिल और आशा वर्करों ने किया शहर में प्रदर्शन

झज्जर। झज्जर में सीटू के बैनर तले लघु सचिवालय में आंगनवाड़ी, मिड डे मील और आशा वर्कर्स ने प्रदर्शन किया। इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान बालेश जाखड़ ने की। मांगों को लेकर लघु सचिवालय में बादली हलके के विधायक कुलदीप वत्स और उसके बाद डीसी को ज्ञापन सौंपा। विधायक ने उनकी मांग को विधानसभा में उठाने का आश्वासन दिया। कर्मचारी नेता बालेश ने कहा कि एक दिसंबर से तीन दिन तक दिल्ली में तीनों विभागों का पड़ाव और कलम छोड़ हड़ताल की जाएगी। उन्होंने भाजपा सरकार पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का झूठा नारा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इस राज में सबसे ज्यादा बेटियां दुखी है। बेटियां सड़कों पर बैठी है। विभाग में योग्यता के आधार पर पदोन्नति दिए जाने की मांग भी रखी । आगामी चुनाव में भाजपा सरकार को चलता करने की चेतावनी दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें