फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को डेयरी आधारित स्टार्टअप्स की ओर अग्रसर होना: निवेदिता तिवारी

Naveen Updated Fri, 10 Apr 2026 02:23 PM IST

विशिष्ट अतिथि नाबार्ड की मुख्य महाप्रबंधक निवेदिता तिवारी ने कहा कि युवाओं को डेयरी आधारित स्टार्टअप्स की ओर अग्रसर होना होगा। ऐसे आयोजन युवाओं को नई संभावनाओं से जोड़ने में सहायक होते हैं। उन्होंने कहा कि नाबार्ड कई पायलट प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। हमें ग्रामीण भारत को आगे बढ़ाना है तो खेती- पशुपालन को आगे बढ़ाना होगा। हम युवाओं को सबसे अधिक आर्थिक सहयोग करते हैं। हमने बड़ी संख्या में फार्मर प्रोडूसर आर्गेनाइजेशन बनाए हैं। जिनके जरिए नई तकनीकों को लागू करते हैं। डेयरी, फिशरीज, पोल्ट्री को बढ़ावा दे रहे हैं। आज के समय खेती को लेकर काफी चिंता है। क्लाइमेंट चेंज के चलते खेती पर हमें काफी संकट का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अगर हम डेयरी, फिशरीज, पोल्ट्री को साथ लेकर चलेंगे तो किसान को काफी हद तक बचा सकेंगे। हम एफपीओ को मार्केट से जोड़ रहे हैं। किसानों को अपने उत्पाद तैयार करने के साथ उनकी मार्केटिंग, पैकेजिंग पर भी काम करना होगा।उन्होंने कहा कि आज के समय महिलाएं हर क्षेत्र में आगे आ रही हैं। खेती में भी महिलाओं ने अपनी खास पहचान बनाई है। नाबार्ड की ओर से कृषि उद्यमी महिलाओं को सहयोग किया जा रहा है। उनके प्रोजेक्ट को प्राथमिकता दी जाती है। उनको पैसा देने के अलावा ट्रेनिंग भी दिलवाते हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें