फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार में किसानों ने किया आर-पार की जंग का एलान, लांधड़ी-चिकनवास टोल पर होगा जाम

फसल खरीद को लेकर किसान विरोधी फैसलों के विरोध में किसानों ने 11 अप्रैल को 11 से 3 बजे तक लांधड़ी चिकनवास टोल के पास रोड जाम का एलान किया है। किसान नेता शमशेर नंबरदार ने कहा कि फसल खरीद को लेकर की थोंपी गई शर्तों को किसी सूरत में नहीं मानेंगे। किसान विरोधी कानून नहीं चलेंगे। गेट पास और बायोमेट्रिक की जबरदस्ती बंद की जाए। किसान सरकार के नए खरीद नियमों के खिलाफ हैं। गेट पास , बायोमेट्रिक, ट्रैक्टर नाम प्लेट को लेकर किसानों को बहुत दिक्कतें आएंगी। मंडियों के बाहर लंबी लाइनें लग जाएंगी।जब सरकार के पास किसान का मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल के जरिए पूरा ब्योरा है तो अब जबरदस्ती की शर्त लगाकर क्यों परेशान किया जा रहा है।एक तरफ किसान मौसम की मार से टूट रहा है, दूसरी तरफ सरकार कागजी जाल में फंसा कर उसे कुचल रही है। 24 घंटे खरीद के नियम को अभी लागू नहीं किया गया। किसान एक ट्राली के साथ बायोमीट्रिक लगाने मंडी में आए या अपनी बची हुई फसल को बचाने का काम करे। किसान अपनी जमीन किसी को बटाई पर देता है, वह किराए पर किसी तीसरे व्यक्ति का ट्रैक्टर लेकर आता है तो तीनों का मिलान कैसे होगा। किसान नेताओं ने बताया कि 11 अप्रैल को लांधड़ी चिकनवास टोल पर सभी साथी सुबह 10:30 बजे इक्कठा होंगे 11:00 बजे से 3:00 बजे तक रोड़ जाम किया जाएगा। किसान संगठनों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें