फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांसी में शहीद पुलिस जवानों की वीरता और बलिदान को किया याद, पुलिसकर्मियों को दिखाई बहादुरी पर आधारित फिल्म

हांसी। पुलिस शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में हरियाणा पुलिस द्वारा 21 से 31 अक्टूबर तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिला हांसी से संबंधित शहीद पुलिसकर्मियों के सम्मान में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। पुलिसकर्मियों को शहीद जवानों के अदम्य साहस, वीरता और देश के प्रति उनके समर्पण से अवगत करवाया जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक कार्यालय हांसी स्थित सीसीटीएनएस लैब में पुलिस जवानों को शहीद पुलिसकर्मियों की बहादुरी और बलिदान पर आधारित फिल्म दिखाई गई। फिल्म के माध्यम से जवानों को बताया गया कि देश की सुरक्षा और आमजन की रक्षा के लिए पुलिसकर्मी किस तरह कठिन परिस्थितियों में भी अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस जवानों में कर्तव्यनिष्ठा, साहस और सेवा भावना को मजबूत करना तथा शहीदों के बलिदान को याद रखना है। पुलिस स्मृति दिवस का इतिहास वर्ष 1959 से जुड़ा है। 21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स क्षेत्र में सीमा की सुरक्षा के दौरान केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों पर चीनी सैनिकों ने हमला किया था। इस मुठभेड़ में 10 वीर जवानों ने देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का बलिदान दिया था। उन्हीं वीर जवानों की शहादत की याद में प्रत्येक वर्ष 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर देशभर में पुलिस और अर्धसैनिक बलों के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है तथा उनके साहस, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र के प्रति समर्पण को याद किया जाता है। गत वर्ष 1 सितंबर 2025 से 31 अगस्त 2026 तक देश की सीमाओं और आंतरिक सुरक्षा के दौरान विभिन्न पुलिस बलों के 154 जवानों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया। इन वीर जवानों की शहादत को नमन करते हुए पुलिस स्मृति दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। हांसी पुलिस शहीद जवानों के सर्वोच्च बलिदान को सम्मान देते हुए उनके आदर्शों पर चलने और जनसेवा व सुरक्षा के प्रति अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभाने के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें