फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: पेंशनर्स से बिना भेदभाव के आठवां वेतन आयोग गठित करने की मांग, धरने पर बैठे रिटायर कर्मचारी

शाहिल शर्मा Updated Tue, 15 Jul 2025 04:19 PM IST

रिटायर्ड कर्मचारी संघ ने अपनी मांगों को लेकर लघु सचिवालय के बाहर मंगलवार को जिला प्रधान मनोहर लाल जाखड़ की अध्यक्षता में धरना दिया।धरने को सबोधित करते हुए जिला प्रधान मनोहर लाल जाखड़ ने कहा कि आठवें वेतन आयोग से कोई लाभ न देने का फैसला लेते हुए रिटायर्ड कर्मचारियों को बाहर कर दिया गया। केंद्र सरकार आठवां वेतन आयोग बैठाकर रिपोर्ट समय पर लागू की करे। पेंशनर्ज के साथ भेदभाव नहीं किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकारी विभागों में दो लाख स्थाई पद खाली पड़े हैं। रेगूलर भर्ती नहीं की जा रही। प्रांतीय उपप्रधान निर्मला ने बताया कि 25 मार्च को कर्मचारी विरोधी फैसले को संसद में बिना बहस के चंद मिनटों में पास कर दिया गया। विधायक व सांसदों को एक बार चुने जाने पर आजीवन पेंशन मिलती है। केंद्र सरकार 18 माह का महंगाई भते का बकाया डकार चुकी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें