फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: महाबीर स्टेडियम का एथलेटिक्स ग्राउंड बना तालाब, तीन फुट भरा पानी

शाहिल शर्मा Updated Tue, 15 Jul 2025 04:18 PM IST

सोमवार रात को हुई बारिश के कारण महाबीर स्टेडियम में पानी भर गया। इससे स्टेडियम में खिलाड़ियों से लेकर पुलिस और आर्मी भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं का अभ्यास बंद हो चुका है। हालात यह हैं कि स्टेडियम के एथलेटिक्स ग्राउंड में तीन फुट तक पानी भर चुका है। वहीं, बास्केटबाल के दोनों ग्राउंड भी पानी से लबालब भरे हैं। यदि इन ग्राउंड से पानी निकलना शुरू किया जाए तो पानी निकालने में दो से तीन दिन का समय लग जाएगा। इसके बाद ग्राउंड सूखने में भी तीन से चार दिन का समय लगेगा। ऐसे में 10 दिन तक खिलाड़ी स्टेडियम में अभ्यास नहीं कर पाएंगे। महाबीर स्टेडियम में रोजाना 600 से ज्यादा खिलाड़ी और युवा अभ्यास करते हैं। मगर फिलहाल बारिश के कारण पानी भरने से प्रैक्टिस पूरी तरह बंद हो चुकी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें