फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरदार पटेल की 150 वीं जयंती पर हिसार में 31 अक्टूबर से 25 नवंबर तक चलेंगे कार्यक्रम

नवीन दलाल Updated Sat, 18 Oct 2025 01:50 PM IST

लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य मंत्री रणबीर गंगवा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में देशभर में कार्यक्रम चल रहे हैं। जिले में 31 अक्तूबर से 25 नवंबर युवाओं के कार्यक्रम चलेंगे। जिला स्तर पर पदयात्रा, योग, स्वास्थ्य शिविर, व्याख्यान व वाद विवाद प्रतियोगिताओं के अलावा नशा मुक्त भारत पर विशेष ध्यान दिया जाएगा ताकि हमारा युवा नशे से दूर रहे और अपने भविष्य पर ध्यान दे सके। उन्होंने बताया कि माई भारत पोर्टल के माध्यम से हो रहे कार्यक्रम युवाओं को मंच उपलब्ध करवा रहे हैं। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा ने बताया कि जिले में 31 अक्टूबर से चलने वाले कार्यक्रमों की तैयारियां शुरू कर दी गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें