फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार में सांसद जयप्रकाश बोले- बृजेंद्र सिंह की व्यक्तिगत यात्रा है, व्यक्तिगत यात्रा कोई भी निकाले

नवीन दलाल Updated Sat, 18 Oct 2025 01:25 PM IST

सांसद जयप्रकाश ने कहा कि उन्होंने कहा कि यह बृजेंद्र सिंह की व्यक्तिगत यात्रा है। व्यक्तिगत यात्रा कोई भी निकाल सकता है। अगर कोई व्यक्ति पार्टी की बात कह कर यात्रा निकाले तो अनुशासनहीनता की बात हो सकती है। मनीषा सांगवान को नोटिस दिए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन अपना काम कर रहा है। पार्टी एकजुट थी, एकजुट रहेगी। हिसार में मीडिया से बातचीत करते हुए सांसद जयप्रकाश ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने आईएएस,आईपीएस लॉबी को भी अलग -अलग गुटों में बांट दिया है। पुलिस अधिकारियों की मौत को भी जात-पात में बांटने की कोशिश की है। भाजपा लोगों की मौत पर भी वोट की राजनीति करती है। सरकार को चिंतन करना चाहिए। यह पूरी तरह से सरकार की विफलता है। इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। समयबद्ध जांच होनी चाहिए। सांसद जयप्रकाश ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। सरकार को लोगों को अलग अलग हिस्सों में बाटने की बजाए समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए। भाजपा सरकार किसानों को मुआवजा देना तो दूर अब तक मुआवजे का आकलन भी नहीं कर सकी है। हजारों एकड़ में अब भी पानी भरा हुआ है। किसान अगली फसल की बिजाई भी नहीं कर पाएंगे। सरकार को कोई चिंता नहीं है। किसान अपने स्तर पर ही लगे हुए हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें