सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से रविवार को पपीहा पार्क में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर में 80 लोगों के ब्लड प्रेशर और शुगर की जांच की गई। पार्क में सैर करने पहुंचे लोगों ने शिविर में उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर में संस्था की सन्नी ओबेरॉय लैब की ओर से निशुल्क जांच की सुविधा उपलब्ध करवाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ केशव माधव सेवा ट्रस्ट के गुरबख्श मोंगा और नरेश बंसल ने किया। इस दौरान डॉ. महेंद्र मेहता और लैब टेक्नीशियन प्रेम कंबोज ने सेवाएं दीं। डॉ. महेंद्र मेहता ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए समय-समय पर स्वास्थ्य जांच करवाना जरूरी है। नियमित जांच से शुगर और ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों का समय रहते पता लगाया जा सकता है। सिटी वेलफेयर क्लब के अध्यक्ष विनोद अरोड़ा ने कहा कि सरबत दा भला संस्था की लैब डॉ. सुमन बजाज अस्पताल में कम दरों पर बेहतर स्वास्थ्य जांच सुविधाएं उपलब्ध करवा रही है। शिविर के अंत में संस्था के अध्यक्ष रसप्रीत सिंह ग्रोवर ने सभी सहयोगियों और शिविर में पहुंचे लोगों का आभार जताया। इस अवसर पर धर्मपाल चावला, डॉ. सुमन बजाज, देवेंद्र मोंगा, तिलक राज मोंगा, सुरेश भट्टी, लवली मेहता, राधेश्याम झांझरा, भूप सिंह और आशानंद सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।