फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रतिया में अस्पताल के बाहर दिनदहाड़े गुंडागर्दी: ससुरालियों के विवाद में डॉक्टर की नेक्सन कार पर बरसाईं ईंटें, शीशे तोड़े

रतिया शहर की ऑटो मार्केट स्थित नूर अस्पताल के बाहर दिनदहाड़े पारिवारिक विवाद के चलते जमकर उपद्रव हुआ। डिलीवरी के लिए दाखिल विवाहिता से झगड़ा करने पहुंचे पति व उसके साथियों ने अस्पताल स्टाफ से उलझने के बाद बाहर खड़ी डॉक्टर की नेक्सन कार पर ईंट-पत्थर बरसा दिए। हमले में कार के शीशे चकनाचूर हो गए। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही शहर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। मिली जानकारी के अनुसार, टोहाना के गांव हैदरवाला निवासी मनप्रीत कौर (25) की शादी हमजापुर निवासी दलेर सिंह के साथ हुई थी। पति-पत्नी के बीच पिछले करीब छह महीने से अनबन चल रही थी। मायका पक्ष ने मनप्रीत को डिलीवरी के लिए रतिया के नूर अस्पताल में भर्ती करवाया था, जहां उसने एक बच्ची को जन्म दिया। शाम के समय आरोपी पति दलेर सिंह मुंह पर कपड़ा बांधे अपने 6-7 दोस्तों के साथ अस्पताल पहुंचा। वहां उसने अपनी पत्नी मनप्रीत और सास मिठो देवी के साथ गाली-गलौज व झगड़ा शुरू कर दिया। जब अस्पताल के स्टाफ ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो आरोपी उनसे भी उलझ गए। इसके बाद तैश में आए युवकों ने अस्पताल संचालक डॉ. रविंद्र कुमार की बाहर खड़ी नेक्सन कार पर ईंटें बरसा दीं और गाड़ी को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर फरार हो गए। थाना शहर रतिया प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह पूरा मामला पति-पत्नी के आपसी विवाद से जुड़ा पाया गया है। महिला की डिलीवरी की सूचना पर उसका पति दलेर सिंह साथियों सहित अस्पताल पहुंचा था, जहां कहासुनी के बाद आवेश में आकर डॉक्टर की गाड़ी पर ईंटें मारकर नुकसान पहुंचाया गया। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें