फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूनियर एशियन चैंपियन परवीन मलिक ने कुश्ती ट्रायल में गड़बड़ी के आरोप लगाए, बाउट की जांच की मांग

हरियाणा की अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवान परवीन मलिक ने सीनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के चयन ट्रायल में रेफरी और जजों के फैसलों पर सवाल उठाए हैं। 50 किलोग्राम भार वर्ग की पहलवान परवीन ने भारतीय कुश्ती संघ को शिकायत भेजकर अपनी बाउट की वीडियो रिकॉर्डिंग की निष्पक्ष समीक्षा कराने और कथित अनियमितताओं की जांच की मांग की है। परवीन मलिक के अनुसार, 16 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली के आईजी स्टेडियम में आयोजित सीनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के चयन ट्रायल के दौरान उनका मुकाबला उत्तर प्रदेश की पहलवान नीलम से हुआ था। उन्होंने आरोप लगाया कि मुकाबले में उनके द्वारा हासिल किए गए कई वैध अंकों को स्कोर में शामिल नहीं किया गया। उनके मुताबिक, रेफरी और जजों के कुछ फैसलों का मुकाबले के परिणाम पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें