फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में CM नायब सैनी ने लॉजिस्टिक हब की रेल कनेक्टिविटी को दिखाई हरी झंडी

Video Desk Amar Ujala Dot Com Updated Mon, 24 Aug 2026 07:04 PM IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को नांगल चौधरी में इंटीग्रेटेड मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक हब (आईएमएलएच) के रेल यार्ड से पहली मालगाड़ी को हरी झंडी दिखाई। करीब 280 करोड़ रुपये की लागत से तैयार यह रेलवे कनेक्टिविटी राज्य के लॉजिस्टिक्स बुनियादी ढांचे को मजबूती देगी। यह परियोजना एनसीआर को सीधे पश्चिमी बंदरगाहों से जोड़ेगी जिससे माल ढुलाई तेज और किफायती होगी। मुख्यमंत्री ने इस शुरुआत को हरियाणा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि नांगल चौधरी का यह हब रेल और सड़क दोनों संपर्कों को आपस में जोड़ता है। आईएमएलएच परियोजना पहले चरण में करीब 408 एकड़ क्षेत्र में विकसित हो रही है। इसकी कुल लागत 1300 करोड़ रुपये है। मुख्यमंत्री ने उद्योगपतियों और निवेशकों से सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल के तहत आगे आने का आह्वान किया।
 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें