फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में संदिग्ध हालत में युवक की मौत, चिकित्सकों के बोर्ड से कराया पोस्टमार्टम

सुनील कुमार Updated Mon, 24 Aug 2026 03:27 PM IST

भिवानी। डाबर कॉलोनी निवासी करीब 24 वर्षीय एक युवक की संदिग्ध मौत मामले में सोमवार को शव का चिकित्सकों के बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया। युवक जागृति कॉलोनी के एक खाली प्लाट में बेसुध अवस्था में पड़ा हुआ मिला था। जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को उपचार के लिए अस्पताल में लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं परिवार ने मौत के कारणों का पता लगाने के लिए चिकित्सकों के बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम हुआ। भिवानी की डाबर कॉलोनी निवासी सुरेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसको 2 बच्चे हैं। उसका बेटा करीब 24 वर्षीय विवेक ने दुकान की हुई थी। वहीं उसका बेटा विवेक सुबह के समय घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। इसके बाद पुलिस के माध्यम से सूचना के बाद वे अस्पताल में पहुंचे। उन्होंने बेटे के मौत के कारणों का पता लगाने के लिए बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम करवाने की मांग की। उन्होंने बताया कि उसके बेटे विवेक की शादी 2023 में हुई थी। वहीं शादी के बाद विवेक को एक बेटा भी है। वहीं बीटीएम पुलिस चौकी इंचार्ज कुलदीप ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि खाली प्लाट में एक युवक पड़ा हुआ है। जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। उस दौरान युवक बेसुध अवस्था में पड़ा था। जिसे उठाकर जिला अस्पताल में लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना देकर परिवार को बुलाया गया। परिवार ने बताया कि 21 अगस्त को घर से निकला था। जिसकी मौत के कारणों का पता लगाने के लिए परिवार ने चिकित्सकों के बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने की मांग की गई है। जिसके आधार पर चिकित्सकों के बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम करवाकर मौत के स्पष्ट कारणों का पता लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि शव पर चोट के भी निशान नहीं मिले हैं, अभी यह कंफर्म नहीं हो पाया है कि मौत कैसे हुई। वहीं मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें