भिवानी। भिवानी में पटवारियों व कानूनगो की हड़ताल लगातार जारी है। लघुसचिवालय के सामने सोमवार को विभिन्न संगठनों व एसोसिएशन के समर्थन उन्हें मिला। पटवारियों का कहना था कि सरकार समय रहते कर्मचारियों की मांग पूरी करे अन्यथा यह हड़ताल अनिश्चितकालीन हड़ताल होगी। इस मौके पर भिवानी कर्मचारियों कानूनगों पटवारियों ने एक सुर में कहा कि नए सॉफ्टवेयर व डीसीएस में काफी खामियां हैं जोकि सरकार कर्मचारियों पर बेवजह थोप रही है। विकास राठी ने कहा कि सरकार जल्द उनकी मांगें मानें। वहीं सर्व कर्मचारी संघ पदाधिकारियों ने भी लघु सचिवालय के बाहर धरने पर पहुंचकर समर्थन दिया। संवाद