भिवानी। मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों व अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन लगातार जारी है। इसी कड़ी में उनको विभिन्न संगठनों का समर्थन मिला और प्रदर्शन करते हुए भिवानी स्थित सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी के द्वार पहुंचे व मांगों का ज्ञापन पत्र सौंपा। बात दें कि सरकार व कर्मचारियों की दो दौर की बैठक के बाद 17 मांगों पर सहमति बन चुकी है लेकिन कर्मचारियों का कहना है कि सरकार उनके साथ वायदाखिलाफी कर रही है, 13 मई को सरकार के साथ समझौता हुआ था उसको लागू नहीं कर रही है,जिसको लेकर सफाई कर्मचारी हड़ताल पर है,जिसके चलते शहर में कूड़े के ढेर लगे हैं। इस मौके पर सफाई कर्मचारियों ने कहा कि समय रहते यदि इनकी मांगों को पूरा नहीं किया तो शहर में गन्दगी और बढ़ेगी साथ ही चक्का जाम करने व तमाम विभागों के कर्मचारियों के साथ मिलकर आंदोलन करेंगे जिसकी जिम्मेदारी स्वयं सरकार की होगी।