फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में दिन में सीवर सफाई के कारण लग रहा जाम, आमजन परेशान

नवीन दलाल Updated Sun, 18 Jan 2026 11:55 AM IST

दिन के समय शहर के सबसे व्यस्त चौराहों में शामिल हांसी गेट चौक पर गहरी मुख्य सीवर लाइन की सफाई ने वाहनों की रफ्तार थाम दी। सर्कुलर रोड पर सुपर सकर मशीनों से सीवर मैनहोल की सफाई के चलते घंटाघर से हांसी गेट की ओर आने वाले मार्ग पर दिनभर लंबा जाम लगा रहा। यह स्थिति वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बनी, वहीं यातायात व्यवस्था संभालने में पुलिस और मौके पर मौजूद कर्मचारियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। सफाई कार्य के दौरान यह भी सामने आया कि सीवर मैनहोल पर लगे लोहे के ढक्कन सड़क के नीचे दफन हो चुके थे। पहले उन्हें मेटल डिटेक्टर की मदद से तलाशा गया फिर गड्ढा खोदकर बाहर निकाला गया। इसके बाद सीवर की सफाई कराई गई। इस पूरी प्रक्रिया के चलते सड़क पर वाहनों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित रही।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें