फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में विकसित भारत संकल्प सभा में सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने की शिरकत

शहर के सेंट्रल पार्क के ग्राउंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बुधवार को विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया। इसके साथ ही सेंट्रल पार्क से पंडित नेकीराम शर्मा घंटा घर चौक तक सेवा संकल्प यात्रा निकाली जाएगी। जिसको लेकर शहर के चौक चौराहों पर पुलिस भी तैनात की गई। वहीं कार्यक्रम में प्रदेश की महिला एवं बाल विकास व सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान अनेक रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को विकसित देशों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ने का संकल्प लेकर आम लोगों के जीवन में नई ज्ज्योति जलाई है। उन्होंने प्रधानमंत्री के जनसंकल्पों के कार्यक्रमों के माध्यम से आम लोगों को योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने का भी आह्वान किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें