फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में पांचों पदाधिकारियों ने मंगलवार को बार रूम में ली शपथ, जज रहे मौजूद

लोहारू बार एसोसिएशन के चुनाव के बाद मंगलवार को नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शपथ लेकर विधिवत रूप से कार्यभार संभाल लिया। बार रूम में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में प्रधान अनिल कादयान, सचिव राहुल श्योराण, उपप्रधान रेनू श्योराण, सह-सचिव संध्या एडवोकेट और कोषाध्यक्ष नरेंद्र सिंह शेखावत ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इस दौरान अधिवक्ताओं ने नई टीम को शुभकामनाएं देते हुए बार के हित में एकजुट होकर कार्य करने की उम्मीद जताई। समारोह में लोहारू के सब डिवीजनल ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट देवेंद्र सिंह और जेएमआईसी अजय पाल सिंह मलही सहित बार एसोसिएशन के अनेक अधिवक्ता मौजूद रहे। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का अधिवक्ताओं ने स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। प्रधान पद पर अनिल कादयान और सचिव पद पर राहुल श्योराण निर्वाचित हुए। वहीं चुनाव प्रक्रिया के दौरान उपप्रधान पद पर रेनू श्योराण, सह-सचिव पद पर संध्या एडवोकेट तथा कोषाध्यक्ष पद पर नरेंद्र सिंह शेखावत का निर्विरोध निर्वाचन हो गया था। नई टीम के सामने बार हित में काम करने की जिम्मेदारी शपथ ग्रहण के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने अधिवक्ताओं के हितों से जुड़े विषयों को प्राथमिकता देने और बार की गरिमा को बनाए रखने की बात कही। समारोह में पूर्व पदाधिकारियों और वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने भी नई टीम का उत्साह बढ़ाया। बार के नवनियुक्त प्रधान अनिल कादयान ने कहा कि वकीलों की हर मांग को प्रमुखता से उठाया जाएगा और बार बेंच के बीच बेहतर सामंजस्य स्थापित रखा जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें