फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला में महावीर पार्क तालाब में युवक ने लगाई छलांग, हुई मौत

Naveen Updated Thu, 03 Sep 2026 06:16 PM IST

शहर के ऐतिहासिक महावीर पार्क तालाब में बृहस्पतिवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां परशुराम कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने अचानक तालाब में छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद ऑटो चालक की मुस्तैदी और पुलिस-गोताखोरों की त्वरित कार्रवाई से युवक को तालाब से बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद उसे नागरिक अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, परशुराम कॉलोनी निवासी मनोहर (40) अग्रसेन चौक पर केले की रेहड़ी लगाता है। सुबह करीब 10:30 बजे वह संदिग्ध परिस्थितियों में अपनी रेहड़ी छोड़कर गायब हो गया। परिजनों और आसपास के दुकानदारों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। इसी दौरान महावीर पार्क के पास शौच के लिए रुके एक ऑटो चालक ने मनोहर को तालाब की ओर बढ़ते देखा। ऑटो चालक ने उसे रोकने की कोशिश की और आवाज भी दी, लेकिन उसने एक न सुनी और देखते ही देखते तालाब में छलांग लगा दी। ऑटो चालक ने बिना देर किए तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंची। गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद मनोहर को पानी से बाहर निकाला। अंबाला सिटी की तीन नंबर चौकी के प्रभारी हरदीप ने बताया कि पीड़ित की पहचान मनोहर के रूप में हुई है, जिसकी पत्नी का नाम किरण है। युवक को नागरिक अस्पताल में भेजा गया था। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। फिलहाल छलांग लगाने के कारणों का पता नहीं चल सका है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें