फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला :जिला बार एसोसिएशन चुनाव में 5वीं बार प्रधान बने रोहित जैन, 176 मतों से रमन शर्मा को हराया

अंबाला सिटी। जिला बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के नतीजे शुक्रवार देर शाम घोषित कर दिए गए। बेहद कड़े और रोचक मुकाबले में रोहित जैन ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रमन शर्मा को 176 मतों से पराजित कर प्रधान पद पर शानदार जीत दर्ज की। रोहित जैन 5वीं बार प्रधान बने हैं। परिणाम घोषित होते ही बार परिसर में ढोल-नगाड़ों की थाप पर वकीलों ने अपने-अपने विजयी प्रत्याशियों को फूल-मालाओं से लाद दिया और जमकर नारेबाजी की। प्रधान पद पर 1493 पड़े वोट प्रधान पद के लिए कुल 1493 वकीलों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिनमें से 9 वोट अवैध पाए गए। मतगणना में रोहित जैन को 830 मत प्राप्त हुए, जबकि रमन शर्मा को 654 वोट मिले। इस प्रकार रोहित जैन ने 176 मतों के अंतर से जीत हासिल की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें