गोरखपुर के राजघाट स्थित राप्ती नदी तट पर बनाए गए तीनों कृत्रिम घाट पूरी तरह तैयार हो गए हैं। घाटों पर साफ-सफाई के साथ लाइटिंग की व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही के लिए रास्तों और घाटों के चारों ओर बैरिकेडिंग की गई है। रविवार को तीनों घाट तैयार मिले और परिसर में साफ-सफाई का काम जारी था।