राष्ट्रीय युवा दिवस, स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर जिला जेल स्थित पंडित राम प्रसाद बिस्मिल की कोठरी में अखंड ज्योत प्रज्वलित कर सदर सांसद रवि किशन शुक्ला ने श्रद्धांजलि देते हुए याद किया। कहा, राम प्रसाद बिस्मिल का बलिदान देश के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। इस दौरान एमएमएमयूटी के कुलपति जेपी सैनी व अन्य लोग मौजूद रहे।