सरदारनगर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक नवंबर को भोपा बाजार में 147बी ओवरब्रिज का उद्घाटन करने के संभावित दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। शनिवार को शहीद स्मारक गौनर मार्ग पर सड़क निर्माण का रास्ता साफ करने के लिए तीन जेसीबी की मदद से दीवार और अन्य अतिक्रमण हटाए गए। इस दौरान एसडीएम रवि कुमार सिंह, तहसीलदार संजय सिंह, जेई मदन भारती और सहायक अभियंता दीपनारायण श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।