कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय जंगल शालिग्राम में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में चिकित्सकों ने स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की और उन्हें स्वस्थ रहने के लिए जरूरी सलाह दी। इस पहल का उद्देश्य बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना रहा।