गोरखपुर में असुरन चौक से गीतावाटिका रोड पर शाहपुर की महारानी के नाम से प्रसिद्ध सिंह वाहिनी समिति के दुर्गा पंडाल में स्वचालित प्रतिमाएं आकर्षण का केंद्र बनी हैं। पंडाल में अलग से व्यवस्था कर मां दुर्गा की लीलाओं का मंचन दिखाया जा रहा है। इसमें मां दुर्गा और राक्षस के बीच संवाद तथा राक्षस वध का दृश्य प्रस्तुत किया गया है।