दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) परिसर और आसपास छात्रों की सुरक्षित आवाजाही को लेकर किए डार्क स्पॉट सर्वेक्षण में छह प्रमुख स्थानों को असुरक्षित क्षेत्र के तौर पर चिन्हित किया गया है। सर्वेक्षण में 150 से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया। जबकि 33 सत्यापित प्रतिक्रियाओं के आधार पर ऐसे स्थानों की पहचान की गई, जहां रात में पर्याप्त रोशनी नहीं होने या स्ट्रीट लाइट खराब रहने से छात्रों को परेशानी होती है।