दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू) में स्कूली छात्रों के लिए मेगा ओपन हाउस का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए छात्र 25 अक्तूबर तक पंजीकरण कर सकेंगे। कार्यक्रम के दौरान छात्रों को विज्ञान, इंजीनियरिंग, गणित और प्रबंधन के विभिन्न क्षेत्रों से रूबरू कराया जाएगा। साथ ही, उन्हें विश्वविद्यालय की प्रयोगशालाओं का निरीक्षण करने का अवसर भी मिलेगा।