फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटोइम्यून बीमारियों का राज खोजने के लिए 200 परिवारों पर चार साल शोध करेगा एम्स

एक ही परिवार में किसी को ल्यूपस, किसी को टाइप-एक डायबिटीज और किसी को मांसपेशियों में सूजन की बीमारी क्यों होती है? क्या इसके पीछे कुछ ऐसे आनुवंशिक बदलाव और प्रतिरक्षा तंत्र से जुड़े कारण हैं, जो परिवार के अलग-अलग सदस्यों को अलग-अलग बीमारियों का शिकार बनाते हैं। ऐसे में ऑटोइम्यून बीमारियों के साझा आनुवंशिक और प्रतिरक्षा तंत्र से जुड़े कारणों का पता लगाने के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) नई दिल्ली, चार साल का शोध करेगा। इस अध्ययन में देश के छह प्रमुख चिकित्सा संस्थानों की मदद से 200 परिवारों को शामिल करने का लक्ष्य है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) से वित्तपोषित यह परियोजना बीमारी से पीड़ित और स्वस्थ रिश्तेदारों दोनों के नमूनों की जांच करेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें