1.93 लाख रुपये की साइबर ठगी में नूंह पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी अब तक गिरफ्तार नूंह। साइबर ठगी के मामले में नूंह पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। साइबर थाना पुलिस ने 1 लाख 93 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी के मामले में मध्य प्रदेश के मुरैना से तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मनीष पंवैया पुत्र प्रमोद पंवैया निवासी अंगद नगर, उत्तमपुरा, मुरैना के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इंदाना निवासी मोहम्मद जावेद के साथ 20 अगस्त को ऑनलाइन माध्यम से करीब 1.93 लाख रुपये की ठगी हुई थी। शिकायत के आधार पर साइबर थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।