फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nuh: एक परिवार के मतांतरण के विरोध में बैठक

नगीना खंड के मरोडा गांव में एक परिवार के मतांतरण के विरोध में बृहस्पतिवार को नूंह के गरीबदास मंदिर में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह पिंटू, कबीर पंथ के अध्यक्ष मास्टर गंगदान डागर, बृजमंडल जलाभिषेक यात्रा समिति के प्रधान नत्थूराम गुर्जर, विहिप के सतीश मरोड़ा, एडवोकेट लाजपत राय समेत अनेक प्रमुख लोगों ने भाग लिया। जिसमें उन्होंने बताया कि इस विषय पर मेवात के प्रमुख सामाजिक संगठन पीस कमेटी, मेवात विकास सभा और मेवात विकास मंच के प्रमुख लोगों से बात की गई है तथा उनसे कहा गया है कि जिले के भाईचारे को नुकसान पहुंचाने वाले इस कार्य पर संज्ञान लें। उनसे स्पष्ट कहा गया है कि मतांतरण किए गए परिवार की घर वापसी की जाए, अन्यथा हिंदू समाज बड़ा निर्णय लेने पर मजबूर होगा। जिस पर इन सामाजिक संगठनों को 30 अगस्त तक का समय दिया गया है, यदि तब तक कोई सकारात्मक परिणाम नहीं निकलता है तो 31 अगस्त को बैठक कर महापंचायत के बारे में निर्णय लिया जाएगा। इलाके के जिम्मेदार लोगों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया और धर्म परिवर्तन करने के मामले का विरोध किया। पंचायत में उन्होंने कहा कि यह कोई पहला मामला नहीं है बल्कि इससे पहले भी अनुसूचित जाति के लोगों का धर्म परिवर्तन के मामले सामने आ चुके है। भाईचारे को कर रहे खराब: बैठक में वक्ताओं ने कहा कि एक तरफ तो मेवात के सामाजिक संगठन आपसी भाईचारे की दुहाई देते है, दूसरी तरफ यहां रह रहे अल्पसंख्यक हिंदू समाज के खिलाफ आए दिन कोई न कोई षडयंत्र रचे जा रहे है और ये सामाजिक संगठन तमाशा देख रहे है। ऐसी दोहरी नीति ठीक नहीं है, इन्हें आगे आकर इस मामले में कदम बढ़ाते हुए जिले के भाईचारे को मजबूत करना होगा। सिराजुद्दीन ने भी किया था मतांतरण: इस मामले में मुख्य भूमिका निभाने वाले तथा मुकदमे में आरोपित सिराजुद्दीन भी पहले हिंदू था और उसने धर्म परिवर्तन किया था। वक्ताओं ने कहा कि यह व्यक्ति लालच में आकर धर्म परिवर्तन कर अब दूसरे लोगों को लालच देकर फंसा रहा है। इस व्यक्ति के खिलाफ भी जिले के लोगों को एक स्वर में कार्रवाई की मांग करनी चाहिए। जिले के भाईचारे को नहीं होने देंगे खराब: पीस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व डिप्टी स्पीकर आजाद मोहम्मद ने कहा कि इस बारे में उन्हें फोन आया था और उन्होंने आश्वासन दिया है कि जिले के भाईचारे को किसी भी कीमत पर खराब नहीं होने दिया जाएगा। 36 बिरादरी के लोग मिलकर इस विषय में बैठेंगे और उचित निर्णय लेकर जिले के भाईचारे को मजबूत करेंगे। माइंडवास कर किया गया मतांतरण: वहीं इस मामले में धर्मपरिवर्तन करने वाले चेतराम के भाई सतबीर ने कहा कि उनके भाई का माइंडवास किया गया है तथा उन्हें लालच देकर यह कार्य करवाया गया है। उसके भाई के पूरे परिवार को वापिस हिंदू धर्म में लाया जाए, इसके लिए लोगों द्वारा किए जा रहे प्रयासों का वह आभार जताते है तथा प्रशासन व सरकार से मांग करते है कि इस प्रकार के कार्यों में लगे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें