संवाद न्यूज एजेंसी ग्रेटर नोएडा। एनआरआई रेजिडेंसी में करवा चौथ पर महिलाओं ने सामूहिक रूप से व्रत की कथा पढ़ी और पूजा-अर्चना की। इस दौरान करवा चौथ के धार्मिक महत्व और पति-पत्नी के रिश्ते में प्रेम, विश्वास व समर्पण के महत्व के बारे में बताया गया। महिलाओं ने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना की।