ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित इको विलेज दो सोसाइटी के निवासियों ने कुत्तों के आतंक से परेशान होकर गौशाला का शुभारंभ किया। निवासियों का आरोप है कि मेंटेनेंस टीम के द्वारा कुत्तों से निजात नहीं दिलाई जा रही है। आवारा कुत्ते दिनभर सोसाइटी में घूमते रहते हैं, जिनके काटने से कई लोग घायल हो चुके हैं। कुत्तों से निजात दिलाने के लिए जब मेंटेनेंस की ओर से कोई कदम नहीं उठाया जा रहे हैं तो निवासियों को ही कदम उठाने पड़ रहे हैं। सोसाइटी में रहने वाले निवासी राजकुमार ने बताया कि सोसाइटी में गौ माता के लिए भी अब गौशाला खोल दी गई है। जब सोसाइटी में कुत्ते रह सकते हैं तो गौ माता सड़क पर क्यों घूमे। सोसाइटी के बाहर बेसहारा घूम रही गौ माता को भी अब सोसाइटी में खाना पीना मिलेगा। निवासियों की ओर से अनोखा तरीका निकाला गया है।