फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में नोएडा के सेक्टर से लेकर गांवों में हुआ जलभराव

विजय पुंडीर Updated Wed, 27 Aug 2025 09:16 PM IST

गौतमबुद्ध नगर जिले में बुधवार सुबह से दोपहर तक हुई बारिश से जगह-जगह जलभराव हो गया। जलभराव के कारण सोसाइटियों से लेकर सेक्टर के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सेक्टर अल्फा दो के निवासियों ने बताया कि हल्की सी बारिश में मंदिर के पास पानी भर जाता है। जिससे लोगों को बहुत परेशानी होती है। कई बार प्राधिकरण से शिकायत की गई,लेकिन कुछ भी बदलाव नहीं आया। इसके साथ ही सेक्टर डेल्टा,गामा,.बीटा के साथ कई जगह पर जलभराव हो गया। वहीं स्मार्ट विलेज के नाम से जाने जाना वाला गांव सकीपुर में लोग पानी भरने से परेशान है। लोगों का आरोप है कि आए दिन सड़कों पर पानी भर जाता है,लेकिन कोई समाधान ही नहीं निकल रहा है। दीपक भाटी ने बताया कि कई बार अधिकारियों को अवगत कराया गया,लेकिन मानो ऐसा लगता है कि उन्हें लोगों की समस्या दिखाई ही नहीं देती है। वहीं ग्रेटर नोएडा वेस्ट की कई सोसाइटियों के लोगों को पानी भरने के कारण गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें