फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में चेन स्नैचिंग का प्रयास: पीजी के बाहर थी छात्रा, बाइक पर आकर मारा छप्पटा; सीसीटीवी में हुआ कैद

सेक्टरों में बाइक सवार बदमाशों का आंतक बढ़ता जा रहा है। पिछले कुछ दिन से बाइक सवार बदमाश लगातार वारदात कर रहे है। मंगलवार रात सेक्टर अल्फा वन में एक छात्रा से चेन लूटने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहा। छात्रा भाग कर अपने पीजी में घुस गई।

घटना सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई है। वही पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर जल्द बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सेक्टर अल्फा वन के सी ब्लॉक में स्थित एक पीजी के बाहर एक छात्रा टहल रही थी। रात करीब 11:30 बजे बाइक सवार एक बदमाश वहां पहुंचा।

उसने छात्रा के पास बाइक रोकी और झपट्टा मारकर चेन लूटने का प्रयास किया लेकिन छात्रा समय रहते पीछे हट गई और शोर मचा दिया। उसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गया। घटना पीजी में लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई है।

सेक्टर के निवासियों ने पुलिस से शिकायत की और जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही पीजी संचालकों से छात्राओं की सुरक्षा का ध्यान रखने की अपील की है। वहीं सेक्टर बीटा-वन में भी एक महिला से चेन लूट का प्रयास किया गया। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को दबोच लिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें