नोएडा में फाउंडेशन कृष्णा कला द्वारा नोएडा की ओर से जेपी में दो दिवसीय संपूर्ण रामायण नृत्य-नाटिका का आयोजन किया जा रहा है। इसका निर्देशन एवं कोरियोग्राफी डॉ. अनु सिन्हा कर रही हैं। रविवार को सेक्टर 33 में फाइनल रिहर्सल किया गया। डाक्टर अनु सिन्हा ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से होगी, जिसमें अनु सिन्हा सभी नृत्यांगनाओं के साथ प्रस्तुति देंगी। इसके बाद शिव-पार्वती, ब्रह्मा-विष्णु-इंद्र, वशिष्ठ और ऋषि-मुनि प्रसंग होंगे।