फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: 'नैतिक मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना जरूरी'

राहुल तिवारी Updated Sun, 21 Dec 2025 09:10 PM IST

ग्रेटर नोएडा सेक्टर डेल्टा दो स्थित बेथनी कॉन्वेंट स्कूल के क्रिश्चियन माइनॉरिटी द्वारा क्रिसमस पर एक शोभा यात्रा निकाली गई। इसका उद्देश्य प्रभु यीशु मसीह के प्रेम, शांति, करुणा और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना रहा। बैनर, तख्तियों और नारों के माध्यम से विद्यार्थियों ने घृणा नहीं प्रेम, हिंसा नहीं शांति और स्वार्थ नहीं सेवा का संदेश दिया। विद्यालय प्रांगण से प्रारंभ होकर आसपास के क्षेत्रों से गुजरती इस शोभा यात्रा को स्थानीय नागरिकों ने सराहा। विद्यालय की प्रधानाचार्या सिस्टर डॉ. शिल्पा मेरी ने कहा कि ऐसे आयोजन नैतिक मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं। शोभा यात्रा शांति व सद्भाव का संदेश देकर संपन्न हुई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें