नोएडा फर्स्टवन रिहैब फाउंडेशन द्वारा सेक्टर-73, सर्फाबाद में महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन चरण सिंह यादव द्वारा किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके शारीरिक स्वास्थ्य, दैनिक जीवन में आने वाली समस्याओं और उनके समाधान के प्रति जागरूक करना था। प्रतिभागियों को विशेषज्ञ डॉक्टरों से निःशुल्क परामर्श प्राप्त करने का अवसर मिला। शिविर के दौरान महिलाओं की विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं जैसे कमर दर्द, घुटनों का दर्द, गर्दन दर्द, जोड़ों की परेशानी, मांसपेशियों की कमजोरी और दैनिक कार्यों में आने वाली कठिनाइयों की जाँच और उपचार किया गया। शिविर में डॉ. महिपाल सिंह, डॉ. दीक्षा श्रीवास्तव, डॉ. भावना आनंद और डॉ. सुष्मिता भाटी उपस्थित रहे, जिन्होंने मरीजों की जाँच कर उन्हें उचित उपचार, व्यायाम और स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्रदान किया। डॉक्टरों ने महिलाओं को नियमित व्यायाम, सही शारीरिक मुद्रा और समय पर इलाज के महत्व के बारे में जानकारी दी।