नोएडा।सेक्टर-44 के बी-ब्लॉक पार्क में दिवाली स्पेशल म्यूजिकल इवनिंग का आयोजन हुआ। हैबिटेट-44 और क्लब-44 के संयुक्त तत्वावधान में हुए कार्यक्रम में युवा गायिका प्रेरणा रावत ने लाइव प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। आयोजक टीम आरडब्ल्यूए-44 के सुधीर सूद ने बताया कि सीआरसी बिल्डिंग वैल्यूज के सहयोग से हुए इस उत्सव में म्यूजिक, मस्ती और सेलिब्रेशन का संगम देखने को मिला। बड़ी संख्या में पहुंचे सेक्टरवासियों ने गीत-संगीत का जमकर लुत्फ उठाया। कार्यक्रम स्थल पर लोगों ने जमकर खरीदारी भी की और दिवाली के उत्साह का आनंद लिया।