फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा में रामायण और नवरात्रि पर आधारित प्रस्तुतियों को लेकर कलाकारों की तैयारी शुरू

शहर के कलाकारों ने रामायण और नवरात्रि पर आधारित प्रस्तुतियाँ की तैयारियां शुरू कर दी हैं, जिसमें रामायण पर आधारित एक नृत्य नाटिका,समुद्र मंथन,गंगा अवरतरण,नवदुर्गा और दशावतार का आयोजन शामिल है कार्यक्रम का आयोजन 28 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक पांच दिन किया जाएगा। कथक नृत्यागंना अनु सिन्हा ने बताया कि रविवार को कृष्णा कला केन्द्र सेक्टर-14 में इसके लिए कलाकारों ने अभ्यास शुरू कर दिया है।। इसमें करीब 100 कलाकार भाग अपनी प्रस्तुति देगें प्रतिदिन तीन घंटे इसका मंचन होगा । पहले दिन समुद्र मंथन में पौराणिक पृष्ठभूमि,इंद्र पर दुर्वासा ऋषि का क्रोध और दैत्य-देवताओं का संघर्ष, मंदर पर्वत और वासुकी नाग का उपयोग, मंथन की प्रक्रिया से शुभारंभ होगा। ऐसे ही सभी द्श्यों के लिए समय निर्धारित किया गया। इस आयोजन को लेकर कलाकारों में काफी उत्साह है। इसमें कई बडे कलाकार नृत्य के माध्यम से प्रस्तुति देगें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें