फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नववर्ष के मौके पर मंदिरों में दिखी भीड़, जगह-जगह हुए भंडारे

श्याम जी. Updated Wed, 01 Jan 2025 08:50 PM IST

लोगों ने भक्ति से नववर्ष की शुरुआत की। बुधवार को शहर के विभिन्न मंदिरों पर सुबह से ही भक्तों की भीड़ देखने को मिली। मंदिरों में उमड़ी भीड़ हर-हर महादेव, जय-जय श्रीराम के अलावा अन्य जयकारे लगाती रही। मंदिरों में लोगों ने विधि-विधान से पूजा अर्चना कर मनोकामनाएं मांगी। मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस बल भी तैनात रहा। शहर के मंदिरों के अलावा सैकड़ों स्थानों पर भंडारे का आयोजन किया गया। इसके अलावा इस्कॉन मंदिर के अनुयायियों की ओर से सेक्टर अल्फा वन, टू और सेक्टर बीटा वन और टू समेत अन्य स्थानों पर राधा कृष्ण की झांकी निकाली गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें